मनासा। जूनापानी शासकीय हाई माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्य्रकम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया। कार्य्रकम से पूर्व सभी स्कूली बच्चों ने गांव मे रैली निकाली साथ ही स्कूली मैदान में वृक्षारोपण किया। कार्य्रकम के दौरान अतिथि शिक्षक अंबालाल गुर्जर ने जानकारी देते हुवे सभी स्कूली बच्चों को जिले सहित राज्य से जुड़ी जानकारी दी। वीर शहीद महापुरुषों के इतिहास का वर्णन किया। विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के साथ कार्य्रकम का समापन हुआ।