खरगोन। आजादी का अमृत महोत्सव और हर हर तिंरगा अभियान चलाने की तैयारियां खरगोन में जोरों पर देखी गई। जिसे लेकर खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे स्कूली बच्चों के अलावा नगर पालिका अमला अधिकारी कर्मचारियों शामिल हुए और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई।
इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने बताया कि नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होनेवाले है और प्रत्येक मतदान से अपील है कि अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए और अपने मत का सही उपयोग करे।