मनासा। तहसील के गांव आँतरी माता के सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवसिंह ने खेडा आँत्री के आदिवासी समाज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा और उनको आदिवासी दिवस की बधाई दी। ग्रामीणों के बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, मलेरिया की जांच व आभा (स्वास्थ्य) कार्ड बनाये गये।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता उषा गेहलोद, ललिता गेहलोद, छात्र हरिओम गेहलोद व ग्राम वासी नागुसिंह और सभी ने सहयोग दिया। सभी लोग खेती पर निर्भर रहते है व मजदूरी का कार्य करते हैं इसलिए जांच शिविर सुबह 8 बजे शुरू किया।ग्रामीण लोगो में खुशी का माहोल रहा।