मनासा। बुधवार को देर शाम 4 बजे मनासा के कुशवाह समाज के श्रीराम मंदिर से कुशवाह समाज धर्मशाला तक श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को लेकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई ।रात्रिकालिन सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भक्तों ने मन्दिर से लेकर धर्मशाला तक गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। धर्मशाला में कथावाचक पंडित मनोहर जी पाराशर द्वारा सर्वप्रथम भगवात कथा का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया । शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे