BREAKING NEWS
KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 11:03 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नगर परिषद ने शैक्षणिक संस्थाओं के साथ की बैठक, ध्वजारोहण और रैली के रूट मैप पर हुई चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। नगर परिषद ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को शैक्षणिक संस्था संचालकों के साथ बैठक करते हुए ध्वजारोहण और रैली के वैकल्पिक रूट पर चर्चा की।
 बुधवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि ध्वजारोहण और रैली के मार्ग को लेकर बुधवार को कस्बे की सभी शैक्षणिक संस्था प्रमुखों के साथ चर्चा हुई जिसमे सर्व सहमति से राष्ट्रीय पर्व पारंपरिक समयानुसार इस बार मंडी परिसर में मनाए जाने का निर्णय हुआ, जबकि स्कूली बच्चों की रैली अब कस्बे के दो अलग अलग मार्गों से  शुरु होगी।
प्रथम कन्या हायर सेकंडरी स्कूल से शुरू होकर पारंपरिक मार्ग से तिलस्वां चौराहा पहुंचेगी जबकि दूसरी रैली डिवाइन पब्लिक स्कूल तुरकिया से शुरू होकर तिलस्वां चौराहा पहुंचेगी।
यहां दोनो ओर से आने वाली रैलियों का विलय होगा जो संयुक्त रूप से कतारबद्ध मंडी परिसर में पहुंचेगी, जहां झंडा वंदन के साथ सभी कार्यक्रम पूर्वानुसार आयोजित होंगे। रैली की सुरक्षा के मद्देनजर 15 अगस्त को रैली के दौरान तिलस्वां सड़क मार्ग और तुरकिया से तिलस्वां चौराहे तक सड़क मार्ग पूर्णतः बाधित रखने पर भी चर्चा हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE