नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में 12 अगस्त को रक्तदान महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिले में विभिन्न 32 स्थानों पर रक्तदान शिविर 12 अगस्त को आयोजित किये जा रहे हैं। इन रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के लिये 10 हजार से अधिक रक्तदान दाताओं ने अपना पंजीयन करवाकर रक्तदान के लिये सहमति दी है।
जिला प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सयव एवं नीमच जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस रक्तदान महाअभियान के प्रति वातावरण निर्माण एवं अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों व गांवों में आज 10 अगस्त 2023 गुरूवार को शाम 5.30 बजे वृहद जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। नीमच शहर में यह रक्तदान जागरूकता रैली प्रायवेट बस स्टैंड नीमच से शाम 5.30 बजे प्रारंभ होगी। रैली में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, सभी समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने अधिकाधिक नगारिकों से इस रैली में भाग लेकर रक्तदान के प्रति वातावरण निर्माण में भागीदारी निभाने का आव्हा्न किया है।