BREAKING NEWS
NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 11:30 am
KHABAR : चातुर्मास धर्मसभा में उमड़ रही समाजजनों की भीड़, श्री विजयमुनिजी मसा ने कहा- कर्तव्य पालन बिना अधिकार नहीं मिलता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संसार में रहते हुए प्रत्येक मनुष्य को धरती पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी की रक्षा करने का कर्तव्य है। जब मनुष्य अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा से करेगा तो मनुष्य का अधिकार स्वतः उसे मिलेगा। आधुनिक युग में लोग अधिकार धन-संपत्ति भौतिक संसाधन के पीछे भाग रहे हैं जबकि कर्तव्य पालन के प्रति सजग नहीं है चिंतन का विषय है। जबकि महापुरुषों के अनुसार यदि व्यक्ति स्वयं सजग होकर दूसरों की भलाई के लिए सेवा का कार्य करें तो दूसरे लोग उसे कहना चाहिए कि इनको सेवा का अधिकार है।यदि कोई व्यक्ति अधिकार का सदुपयोग दूसरों की सेवा परमार्थ का पुरुषार्थ करता है तो पूरे संसार उसे स्मरण करेगा। 
यह बात जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, आगम मनस्वी साहित्य भूषण कविरत्न श्री विजयमुनिजी म. सा. ने कही। वे श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में आयोजित चातुर्मास  धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षा और इच्छा का त्याग करें उसे त्यागी कहते हैं। तीर्थंकर भी अपने मुंह कर्म पर प्रहार कर उसका क्षय करते हैं। संसार के लोग जमीन के टुकड़े के लिए झगड़ते हैं। मारपीट करते हैं यहां तक की जान लेने का अपराध का पाप भी कर कर बैठते हैं। तन से सेवा मन से विचार और धन से परमार्थ का सेवा कार्य करें तो संसार उसे सम्मान का अधिकार देता है।धन को छोड़कर इस दुनिया में सबको एक दिन जाना ही पड़ेगा लेकिन फिर भी लोग लक्ष्मी के लिए लड़ाई करते हैं।चतुर्विद संघ की उपस्थिति में  चतुर्मास काल  तपस्या साधना निरंतर प्रवाहित हो रही है। इस अवसर पर  विभिन्न धार्मिक तपस्या पूर्ण होने पर सभी ने सामूहिक अनुमोदना की। 
धर्म सभा में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म. सा.एवं साध्वी विजय श्री जी म. सा. का सानिध्य मिला।इस अवसर पर श्री अभिजीतमुनिजी म. सा., श्री अरिहंतमुनिजी म. सा., ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्रीजी म. सा. आदि ठाणा का सानिध्य मिला। चातुर्मासिक मंगल धर्मसभा  में सैकड़ों समाज जनों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया।  इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष अजीत कुमार बम्म, चातुर्मास समिति संयोजक बलवंत सिंह मेहता, सागरमल सहलोत, मनोहर शम्भु बम्म, सुनील लाला बम्ब, निर्मल पितलिया, सुरेंद्र  बम्म, वर्धमान स्थानकवासी नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय डांगी ,दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा ,साधना बहू मंडल अध्यक्ष  चंदनबाला परमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंदौर रतलाम, जावद जीरन, चित्तौड़गढ़, छोटी सादड़ी निंबाहेड़ा जावरा नारायणगढ़, उदयपुर आदि क्षेत्र से समाज जन सहभागी बने और संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। धर्म सभा का संचालन प्रवक्ता भंवरलाल देशलहरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE