BREAKING NEWS
NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 11:53 am
KHABAR : पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के पहले उठाया ये जिम्मा, अब सीमा पर तैनात फौजी भाईयों के लिए जुटाएंगे प्रेम का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूर्व सैनिकों की ओर से आने वाले राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त से 20 अगस्त तक एक राखी स्नेह संदेश के साथ देश के सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के नाम का कार्यक्रम किया जा रहा है। 
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व सैनिकों द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत नीमच शहर के सभी भाइयों और बहनों (विशेषकर स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं) से आग्रह किया है कि इस रक्षाबंधन पर आप सभी एक राखी स्नेह संदेश के साथ सीमा पर देना हमारे फौजी भाइयों के लिए हमारे द्वारा लगाए गए बॉक्स में जरूर डालें। पूर्व सैनिकों द्वारा यह मुहिम प्रत्येक स्कूल व कॉलेज में जाकर सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के लिए रक्षा सूत्र स्नेह संदेश एकत्रित करेगा।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है कि मुश्किल हालात में सीमा पर तैनात फौजी भाइयों को जब वतन के लोगों से स्नेह, प्यार व आशीर्वाद का संदेश मिलेगा तो उस खुशी को वह बयां नहीं कर पाएंगे, उससे उनके हौंसले और मनोबल को अलग ही मुकाम मिलेगा और दुश्मनों से लड़ने की ताकत मिलेगी। इस प्रकार के आयोजन करने से बच्चों में देश सेवा की भावनाएं जागृत होगी और बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जो भी भाई बहन अपना रक्षा सूत्र स्नेह संदेश फौजी भाइयों के लिए भेजना चाहते हैं वह पूर्व सैनिकों के 7589329870, 7889937129, 7568539098 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE