BREAKING NEWS
NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 2:38 pm
KHABAR : 10 अगस्त को अमृत वाटिका में पौधे लगाकर होगी अभियान की शुरुआत, हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। मेरी माटी मेरा देश' हर घर तिरंगा अभियान जावरा में शुरू हो रहा हैं। इसकी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। नगर और ग्राम पंचायत में अभियान की शुरुआत 10 अगस्त को होगी, जिसमें अमृत वाटिकाओं में 75 पौधे रौपे जाएंगे और प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम 14 अगस्त को होगा।

 

एसडीएम अनिल भाना ने कहा सभी अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाए। इस संबंध में जनपद सभागृह में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की उपस्थिति में तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाड़ा, एसडीएम अनिल भाना, जनपद सीईओ अभिषेक पंवार, पिपलौदा जनपद सीईओ पलक अग्रवाल, जावरा नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम पाटीदार ने आवश्यक सुझाव दिए।

 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय क्षेत्र के लिए नपा सीएमओ को बनाया गया। शहर में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे गीताभवन चौराहे से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी जो पीपली बाजार, जवाहरपथ, चूड़ी गली, घंटाघर, नीमचौक, स्टेशन रोड होते हुए चौपाटी पहुंचेगी।

 

जहां अमृत वाटिका में पौधारोपण कर झण्डावंदन, राष्ट्रगान पश्चात् कार्यक्रम का समापन होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्थल पर अमृत वाटिका का चिह्नांकन किया जाकर 75 पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही वसुधा वंदन वीरों का वंदन, पंचप्रण प्रतिज्ञा, राष्ट्रीय ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE