निम्बाहेड़ा। क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं मौसमी बीमारियों से पंचायत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पैदल नंगे पांव गांव के युवा एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में पंचायत के मुख्य मंदिरों से जल लेकर यात्रा निकाली एवं इस यात्रा का समापन सुखानंद महादेव (मध्य प्रदेश) में हुआ। रामलाल गायरी ने बताया कि इस यात्रा में पवन गुर्जर, दशरथ गायरी, गोपाल गुर्जर, राजू, दीपक, अरविंद राठौड़, वरदीचन्द नायक, शंकर नाई, राहुल गुर्जर, लोकेश गुर्जर, अशोक गायरी एवम् कन्हैया लाल जटिया सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी धर्मलाभ लेने वाले भक्त जन उपस्थित थे।