कटनी। जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। जिसको लेकर सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने कटनी कलेक्टर को पत्र लिख कर मांग की थी। जिला अस्पताल में सुभिधाए मुहैया कराने प्रशासन को पत्र लिखा जाए। जिसके लंबे इंतजार के बाद आखिर कार आज वो पल आ गया जब कटनी कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरक्षण करते हुए यह बताया कटनी जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक करोड़ बीस लाख की राशि आवंटित की गई है जिसमे से ब्लड बैंक को भी राशि मुवाहिया कराई जाएगी इसके अलावा प्रसूता कक्ष में भी इस राशि को खर्च की जाएगी कलेक्टर अविप्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों से भी मुलाकात की ओर उन्होंने कहा आने वाले वक्त में आग को लेकर के चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी इसके साथ ही अस्पताल की बिल्डिग का भी उन्नयन किया जाएगा।