BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 2:37 pm
BIG REPORT : दो लाख रुपए से भरा बैग ऑटो चालक ने लौटाया, महाकाल मंदिर दर्शन करने आए थे श्रद्धालु, पुलिस की मदद से खोजकर वापस किया बैग, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। शहर के एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है कि हर कोई ऑटो चालक की तारीफ़ कर रहा है। बुधवार को ऑटो चालक जब घर पहुंचा तो पता चला की महाकाल मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालु अपना बेग ऑटो में भूल गए, बेग खोलकर देखा तो उसमे दो लाख रुपए थे। इसके बाद ऑटो चालक ने खुद ही उन श्रद्धालुओं को खोजा और रुपए वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया है। हैरत की बात तो यह की जब दर्शनार्थियों ने उसे इनाम के तौर पर 2 हजार रुपए देना चाहे तो उसने वो भी नहीं लिए।

 

उज्जैन शहर में आज ऑटो चालक मोहम्मद अफजल की ईमानदारी के चर्चे हो रहे है। उसने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल कोटा राजस्थान से 60 दर्शनार्थियों का एक दल उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिर दर्शन को लेकर धार्मीक यात्रा पर आया हुआ था। सभी बड़नगर रोड स्थित निर्मल अखाड़े में रुके थे। बुधवार को दल के साथ आये धन्नालाल पिता रामचन्द्र अहीर निवासी कोटा, अपने साथी के साथ निर्मल अखाड़ा से गोपाल मंदिर जाने के लिए ऑटो क्रमांक MP 13 R 3213 किया। दोनों गोपाल मंदिर पर उतर गए।

 

कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि बेग ऑटो में भूल गए। इधर ऑटो चालक मोहम्मद अफ़ज़ल पिता मोहम्मद हुसैन गुट्टी ने घर पहुंचा तो उसे अपने ऑटो में बैग मिला जिसे खोलने पर उसमें 2 लाख रुपए नगद और कुछ रसीद कट्टे रखे मिले। ऑटो चालक अफजल ने रसीद कट्टे पर लिखे नंबर पर फोन लगाकर उन दोनों दर्शनार्थियों का नंबर हासिल किया उसके बाद दोनों तक पहुंचकर दो लाख रुपए से भरा बेग सुरक्षित वापस कर दिया।

 

दो वक़्त की रोजी रोटी के लिए रोजाना अपने परिवार का जीवन व्यापन करने वाले 60 वर्ष की उम्र में ऑटो चलाने वाले की ईमानदारी से खुश होकर श्रद्धालु धन्नालाल ने बेग लौटाने के एवज में जब 2 हजार रु इनाम के तौर पर देने चाहे तो उसने वो भी नहीं लिए।


 
अफजल कई सालों से ऑटो चला रहे है। अफजल ने मीडिया से बातचीत में कहा श्रद्धालुओं को निर्मल अखाड़ा मुरलीपुरा से गोपाल मंदिर के लिए ऑटो में बैठाया था दोनों श्रद्धालु गोपाल मंदिर उतरे और बैग ऑटो में भूल गए बैग में रखी रसीद पर लिखे नंबर पर हमने कॉल किया तो श्रद्धालु से संपर्क हुआ और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मात्र 2 घण्टे में बैग लौटा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE