BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 4:39 pm
KHABAR : राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का होगा सितंबर में ट्रायल रन, स्टेशन निर्माण और पटरी बिछाने में तेजी, प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन होगें शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगा। इसके चलते स्टेशन निर्माण और पटरी बिछाने के काम में तेजी लाई गई है। सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (RKMP) तक एक तरफ 4.2 किलोमीटर पटरी बिछाई जा चुकी है। अब दूसरी ओर इतनी ही लंबाई में पटरी बिछाई जा रही है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह काम हर हाल में पूरा करने का टारगेट है। ताकि, आखिरी सप्ताह में मेट्रो का ट्रायल रन हो सके।

 

प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, DRM ऑफिस, RKMP स्टेशन, सरगम टॉकीज, DB मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। इनमें से सुभाषनगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रायल रन होगा। इसलिए इन पांचों स्टेशन के ओपन फाउंडेशन, पीयर, गर्डर कास्टिंग, पाइलिंग, बिजली सब स्टेशन और लोडिंग-अनलोडिंग-वे का सिविल वर्क का बाकी बचा काम पूरा किया जा रहा है।

 

मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से काम पर असर नहीं पड़ा है। वेल्डिंग से जुड़े लगभग सभी काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। अभी मानसून ब्रेक से फायदा मिलेगा। 20 अगस्त तक वेल्डिंग से बाकी बचा काम भी पूरा कर लेंगे।

 

मेट्रो के मॉडल की ओपनिंग इसी माह हो सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तारीख भी मांगी गई है। मॉडल का डेमो स्मार्ट पार्क में होगा। यह बिल्कुल वैसा है, जैसी मेट्रो ट्रेन। अंदर सीटिंग से लेकर लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, अनाउंसमेंट सिस्टम आदि सबकुछ वैसा ही है। स्मार्ट पार्क में बकायदा स्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। यह मेट्रो जैसा ही अनुभव कराएगी। यह इंजन समेत दो कोच का ट्रेन मॉडल होगा। जल्द ही लोग इसमें बैठकर मेट्रो जैसा एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE