BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 5:31 pm
KHABAR : दिव्यांग चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर सम्पन्न, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिया उचित परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनपद शिक्षा केन्द्र नीमच अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर 9 अगस्त 2023 को नीमच में आयोजित किया गया। जिसमें 197 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया। जिसमें से शिविर मे चिकित्सा टीम द्वारा 113 दिव्यांग बच्चों को उपकरण सामग्री वितरण के लिए चयनित किया गया। दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र भी बनाये गये।कई दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक दिलीपसिह परिहार ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्धारा दिव्यांगों के लिए विशेष योजना लागू की गई है। इसका लाभ दिलाने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोडने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। दिव्यांगजनों में विशेष गुण होगा। सभी विद्यार्थी अच्छी पढाई कर अच्छी सरकारी नौकरी में पहुंचें यही प्रयास है। रोजगार के क्षैत्र में आत्मनिर्भर बने। कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि दिव्यांगता रोकने के लिए गर्भवती महिलाओं के खानपान एवं नियमित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार करवायें, तो स्वस्थ बच्चा जन्म ले सकता है। दिव्यांगों के विकास के लिए चिकित्सा परीक्षण एवं प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरण के लिए जावद कुकडेश्‍वरसहित तीन शिविर आयोजित किये गये है। शिविर में उपस्थित मूलचन्द मार्ग धानका मौहल्ला निवासी महिला सावित्री ने ट्राइसिकल की आवश्यता बताई,तो कलेक्टर ने साइकिल स्वीकृति के निर्देश दिये। शिविर में 8 वर्षीय सीफा मोहम्मद को कलेक्टर ने रेडक्रास निधि से आवश्यकतानुसार राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक किरण आंजना ने कहा, कि दिव्यांगों को शिक्षा दिलवाने के लिए माता पिता भी सजग रहें।शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाने का प्रयास करें। चिकित्सक से कांउसलिंग कर उनका उपचार भी करवाना चाहिए। सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा,कि दिव्यांगों के अधिकारों को पहचानना होगा। चिकित्सा परीक्षण में डॉ.महेन्द्र पाटिल, डॉ.शुभम जैन मन्दसौर, डॉ.उत्तरसुख सागर,  कॉडिनेटर डॉं. वीके वर्मा,  डॉ.संगीता भारती,  डॉ.योगेन्द्र राठी, भारतीय क्रतिमअंग निर्माण निगम उज्जैन की नेहा डॉ.नेहा अग्निहोत्री एवं गोमाबाई के चिकित्सा कर्मियों ने अपनी सेवा प्रदान की गई। इस अवसर पर नवजीवन प्रेरणा संस्था, प्रेरण मुकबधिर संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को टीशर्ट प्रदान कर, सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजुलाधीर ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE