BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 5:49 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री चौहान ने की सवा करोड बहनों के खाते में 1209 करोड रूपये की राशि अंतरित, जिले के सभी गांवों में दिखाया सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रीवा में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड से अधिक बहनों को तीसरी किश्‍त के रूप में 1209 करोड रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। रीवा से इस राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का नीमच जिले के सभी गॉवों सीधा  प्रसारण किया गया। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्‍टर दिनेश जैन की उपस्थिति में नीमच जनपद के ग्राम सोनियाना में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजनान्‍तर्गत गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक दिलीप सिह परिहार ने ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित विकास पर्व में विभिन्‍न विकास एंव निर्माण कार्याे का भूमिपजून भी किया। इस मौके पर मोहनसिंह राणावत, मधुसुदन राजोरा सहित सरपंच विद्याबाई, धनश्‍याम प्रजापत एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सरपंच प्रतिनिधि धनश्‍याम प्रजापत एंव ग्रामीणों ने विधायक परिहार व कलेक्‍टर दिनेश जैन का साफा बांधकर स्‍वागत किया। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों व महिलाओं ने रीवा से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाईव उदबोधन देखा व सुना।

विधायक परिहार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री चौहान द्वारा महिलाओं की जिन्‍दगी बदलने का अभियान चलिाया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड बहनों को 1209 करोड की राशि तीसरी किश्‍त के रूप में जमा करवाई गई है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि नीमच जिले की 1.50 लाख से अधिक बहनों के खाते में भी मुख्‍यमंत्री जी द्वारा एक-एक हजार रूपये की तीसरी किश्‍त जमा कराई गई है। इससे महिलाओं का सम्‍मान बढा है, वे आत्‍म निर्भर बन रही है। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एंव बडी सख्‍या में ग्रामीणजन एवं लाडली बहनें उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE