नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अक्टूबर 2023 अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए, फोटो निर्वाचक नामावली के द्धितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्य किया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त शनिवार, 13 अगस्त रविवार तथा 19 अगस्त 2023 शनिवार एवं 20 अगस्त रविवार को विशेष कैम्प की तिथि निर्धारित की गई है। इस कैम्प के दिन बीएलओं अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदताओं से संपर्क करेंगें और पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज कराने हेतु प्रारूप-6 तथा संशोधन एवं नाम निरसित कराने के लिए भी निर्धारित प्रपत्र में फार्म प्राप्त करेंगे।