भोपाल। पाल एवं भारतीय रेलवे में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले अमितोज बल्लभ होंगे निशातपुरा रेलवे कोच फेक्ट्री (सवारी डिब्बा पुननिर्माण कारखाना) के मैनेजर होंगे।
अमितोज बल्लभ भारतीय रेलवे यॉत्रिक इंजीनियर सेवा 1996 बैच के रेल अधिकारी हैं, उन्होंने पदभार मंगलवार शाम से निवर्तमान मुख्य कारखाना प्रबंधक आशीष कुमार कुल्हाड़ा से ग्रहण किया। इससे पहले वह पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल में एडीआरएम के पद पर थे । इससे पूर्व भोपाल मंडल में वरिष्ठ मंडल यॉत्रिक इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्य कर चुके हैं।
मितोज बल्लभ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय रेल के लिए स्पेशल क्लास रेलवे एप्रेंटिस के रूप में चयनित हुए। उन्होनें भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।