BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 6:10 pm
REPORT : रक्‍तदान शहीदों के नाम महाअभियान में सभी सहभागी बने, कलेक्टर जैन ने की जन-जन से अपील, बोले- मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नीमच जिले में रक्‍तदान शहीदों के नाम महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत परमवीर चक्र, वीर चक्र एवं अशोक चक्र से सम्‍मानित एक-एक शहीदों  के नाम 32 स्‍थानों पर, 32 रक्‍तदान शिविरों का आयो‍जन किया जा रहा है। इन शिविरों में जिले के सभी नागरिकों स्‍वंय सेवी  संस्‍थाओं मीडिया बन्‍धुओं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सहभागी बनने की अपील कलेक्‍टर दिनेश जैन द्वारा कलेक्‍टोरेट में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं अन्‍य अधिकारी स्‍वंयसेवी संस्‍थाओं के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बताया कि रक्‍तदान महाअभियान में रक्‍तदान करने वाले रक्‍तदाता को स्‍मृति चिन्‍ह, स्‍वरूप की चेन,  प्रशस्ति पत्र एंव गमले के पौधा भेंट किया जावेगा। साथ ही  25 से अधिक का रक्‍तदान कर चुके, स्‍टार रक्‍तदान दाताओं को भी सम्‍मानित किया जावेगा। रक्‍तदाताओं की डारेक्‍टरी भी प्रकाशित की जावेगी। कलेक्‍टर ने रक्‍तदान शहीदों के नाम अभियान में सहभागी बनकर अधिकाधिक  लोगो से रक्‍तदान का आव्‍हान किया है।

एडीएम नेहा मीना ने बताया, कि जिले के 32 स्‍थानों पर एक-एक शहीद को समर्पित शिविर आयोजित किये जा  रहे है। जावद क्षैत्र  में 14, नीमच में 10 तथा मनासा क्षैत्र में 8 स्‍थानों पर यह शिविर लगेगें। प्रत्‍येक शिविर में विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं के लिए एक-एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रक्‍तदान महाअभियान 12 अगस्‍त 2023  को जिले के समीपवर्ती 12 जिलों के ब्‍लड बैंक प्रतिनिधि भी नीमच आ रहे है। बैठक में मीडिया के प्रतिनिधियों और स्‍वंयसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

इन स्‍थानों पर रक्‍तदान शिविर लगेंगे- 
रक्‍तदान शहीदों के नाम महाअभि‍यान के तहत नीमच के माहेश्‍वरी भवन, अग्रवाल पंचायत बघाना, सीआरपीएफ नीमच, ब्‍लड बैंक नीमच, जीरन, सामुदायिक भवन पालसोडा, बोरदियाकलां, चीताखेडा, बिसलवासकलां, मनासा की व्‍दारकापुरी धर्मशाला, जनपद हाल भाटखेडी, पंचायत भवन भाटखेडी, कुकडेश्‍वर, चारभुजा धर्मशालाकंजार्डा, रामपुरा हास्पिटल, पाटीदार धर्मशाला चचौर, देवली खवासा, जावद, सरवानिया महाराज, डीकेन, मोरवन, लासुर, अठाना, नयागांव, सिंगोली, झांतला, रतनगढएवं जाट में परमवीर चक्र, अशोक चक्र एवं वीर च्रक से सम्‍मानित देश के एक-एक शहीद के नाम रक्‍तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है।

जिले के सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिंरगा अवश्‍य फराये- जैन
बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले के सभी नागरिकों से हर घर तिंरगा अभियान में सहभागिता करने और तिंरगा ध्‍वज खरीद कर अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक अवश्‍य लगाने की अपील की है। कलेक्‍टर ने सभी स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों के प्रतिनिधियों से  बैठक में कहा, कि वे स्‍वयं अपने घरो पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत ध्‍वज हफराये और अपने पडोसियों, ईष्‍ट मित्रों आदि सभी को तिरंगा फहराने के लए प्रेरित करें।        

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE