BREAKING NEWS
KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 6:57 pm
KHABAR : सागर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे शिलान्यास, पढ़े खबर

Share On:-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास का मंदिर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इस मंदिर का शिलान्यास करेंगे। उनके प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे से एक दिन पहले इस मंदिर का थ्री-डी मॉडल भी सामने आया है। इस मंदिर को नागर शैली से बनाया जाएगा। 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सागर जिले के बड़तूमा में बन रहे संत रविदास मंदिर के निर्माण स्थल का अवकोलन किया। उन्होंने ढाना ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल के मंच, हैलीपैड, डोम का अवलोकन कर सुविधाओं की ली। चौहान ने कहा कि संत रविदास महाराज ने भारतीय संस्कृति और समरसता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। संत रविदास ने कर्म को महत्व दिया। वे परिश्रम से जो भी अर्जित करते थे, उसे संत सेवा और समाज को अर्पित कर देते थे। कई राजा और मीराबाई भी उनके शिष्य थी। संत रविदास वास्तव में सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सागर में 8 फरवरी को संत रविदास मंदिर की योजना को भव्य रूप देकर निर्माण कराने की घोषणा की थी। इसे ही अंतिम रूप दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE