BREAKING NEWS
KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 7:59 pm
KHABAR : दमोह की सड़कों मची गदर, टॉकीजों के बाहर फिल्म देखने वालों की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, पढ़े खबर

Share On:-

दमोह। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 देखने दमोह में भी गदर जैसे हालात बने और शहर की सड़कें जाम देखी गईं। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसे देखने के लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दमोह की दो टॉकीजों में यह फिल्म चल रही है। शो के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। टॉकीज चौराहा पर संचालित टॉकीज के बाहर सड़क तक वाहन रखे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। 

 

इसी तरह जबलपुर नाका पर संचालित टॉकीज में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस फिल्म को लेकर जितना उत्साह युवाओं में देखा गया उससे ज्यादा उत्साह बुजुर्गों में था। जो लोग पहले दिन फिल्म को नहीं देख पाए वह रविवार का इंतजार कर रहे हैं। उस दिन शासकीय नौकरी करने वाले कर्मचारियों का अवकाश रहेगा और जो निजी कर्मचारी हैं उनकी भी छुट्टी रहेगी। इस दिन पहले दिन की अपेक्षा दोगुनी भीड़ हो सकती है।


इस फिल्म के पहले पार्ट गदर में पाकिस्तान से सकीना हिंदुस्तान आई थी, लेकिन इस बार पिता सनी देओल अपने बेटे को छुड़ाने पाकिस्तान जाते हैं जो फौज में भर्ती हो चुका है। फिल्म के दूसरे पार्ट में पिता और पुत्र का प्रेम दिखाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE