BREAKING NEWS
KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 8:07 pm
KHABAR : हटा नगर में 33 केवी लाइन के ढीले तार बने आफत; करंट की चपेट में आकर दो बाइक सवार झुलसे, हालत गंभीर, पढ़े खबर

Share On:-

दमोह। जिले के हटा ब्लाक के केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों को 33 केवी लाइन का करंट लग गया। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार हटा नगर के केंद्रीय विद्यालय के पीछे बीटीआई ग्राउंड के पास झूलते बिजली के तार से यह हादसा हुआ। जब यशवेंद्र विश्वकर्मा 25 वर्ष और दीपेश विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी बरखेड़ावेस मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार केंद्रीय विद्यालय के पास 33 केवी लाइन के नीचे से निकले हाई वोल्टेज करंट ने इन्हें अपनी ओर खींच लिया और दोनों को करंट लग गया।

 
बाइक सवारों को करंट से झुलसता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद करते हुए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर हटा थाना पुलिस और बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को 33 केवी लाइन के तार की ऊंचाई बढ़ाने और मरम्मत के लिए आवेदन दिया गया है। मौके शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे हादसे हो रहे हैं और आज यह दोनो बाइक सवार करंट में झुलस गए। इलाज के बाद दोनों की सेहत में सुधार हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE