BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 11:23 am
KHABAR : पीएम मोदी कल आएंगे सागर, रविदास मंदिर के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय सागर दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री संत रविदास मंदिर व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

 

दोपहर 2.15 बजे बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उज्जैन हरिद्वार, जबलपुर राजस्थान सहित अन्य स्थानों से करीब 500 संत शामिल होंगे। 11 एकड़ भूमि पर मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के दीवारों पर दोहे की आकृति उकेरी जाएगी। 


संत रविदास जी के संदेश को प्रचारित करने के लिए प्रदेश के पांच स्थानों से समरसता यात्राएं निकली हैं। 55 हजार गांव में भ्रमण करने के बाद ये यात्राएं सागर पहुंची हैं। गांव-गांव में घूम कर उस गांव की मिट्टी और ग्रामीणों की भावनाओं को जोड़ने का काम भी इन यात्राओं के माध्यम से हुआ है। दोपहर 3.15 बजे सागर के ढाना में विभिन्न परियोजनाओं, जिसमें 50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना, मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया 'फोर लेन' तथा हिनौतिया-मेलुआ 'टू लेन' सड़कों का भूमि पूजन और कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ढाना से खजुराहो होते हुए शाम 5.35 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE