गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडा बुजुर्ग में इंद्र देवता को मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा निशान निकाला गया। मस्जिद से निशान लेकर निकले समाजजन गांव के प्रमुख मार्गाे से होते हुए वापस मस्जिद पहुंचे। शाम 4 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग हरिपुरा दरगाह पहुंचे। इसके बाद निशान लेकर पुनः मस्जिद पहुंचे। निशान लेकर चलने वालों में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि इंद्र देवता को मनाने के लिये गांव में यह निशान पांच दिनों तक निकाला जाएगा।