भवानी मंडी। स्व. लालचन्द मेड़तवाल की स्मृति में नून हॉस्पिटल द्वारा शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा परामर्श एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के जनसम्पर्क अधिकारी प्रताप सिंह झाला ने बताया कि शिविर का विधिवत शुभारम्भ स्व. लालचन्द मेड़तवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
अन्नक्षेत्र सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं स्व. लालचन्द मेड़तवाल के सुपुत्र गोविन्द गुप्ता द्वारा नून हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी रुपम को उनके 16 वर्ष से नेत्र रोगियों की सेवा कार्य के लिए चाँदी का श्रीफल, शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। साथ सभी डॉक्टर, स्टाफ, गार्ड, हाउस कीपर आदि को भी श्रीफल, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
भवानीमण्डी के प्रबुद्ध एवं समाजसेवी स्व. लालचन्द मेड़तवाल की स्मृति में निःशुल्क शिविर का आयोजन कर एक नई पहल की गई। जिसमें 200 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परमार्श दिया गया एवं 35 से अधिक मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयनित किया। जिनका निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर प्रारम्भ होने से पूर्व ही मरीजों का आना प्रारम्भ हो गया था, जिनका रजिस्ट्रेशन कर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी रुपम एवं डॉ. राहुल महला द्वारा जांच की गई।
इस अवसर पर नून हॉस्प्टिल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी रुपम श्रीवास्तव, डॉ. राहुल महला, डॉ. बिशनोई, डॉ. जयनारायण सिंह, डॉ. समर्थ राम, मैनेजर ऑपरेशन ईशा भटनागर एवं स्टॉफ के साथ कार्यक्रम के अतिथि एवं ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट के पूर्व अध्यक्ष संतोष पाटनी, राधेश्याम गुप्ता, राजेश नगर, रमेश आंजना, मनोहर पोरवाल, संरक्षक मांगीलाल गुप्ता, अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान अध्यक्ष गोविन्द गुप्ता, रामगोपाल दलाल, शाईन इण्डिया फाउण्डेशन एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश दलाल, परमजीत सिंघ, पुरुषोत्तम कचोलिया, प्रहलाद, पार्षद अमित पाटनी, प्रदीप जैन, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर, लघु भारती अध्यक्ष गोविन्द बिड़ला, राधा गुप्ता, ममता पालीवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
नैत्र रोगियों को नून हॉस्पिटल की डाईटिशीयन (आहार विशेषज्ञ) श्रुति दानगढ़ ने मरीजों को उनके खानपान एवं आहार के बारे में बताया कि किस प्रकार संतुलित आहार से अच्छा पोषण प्राप्त किया जा सकता है इस हेतु जागरुक किया। कार्यक्रम के अंत में गोविन्द गुप्ता परिवार ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।