मनासा। लायंस क्लब मनासा का स्थानीय वर्धमान जैन धर्मशाला मे पदभार एवं शपथग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमे लायंस क्लब के उपप्रांतपाल द्वितीय लायन रामकिशोर जी गर्ग अजमेर मुख्य शपथ अधिकारी एवं नीमच जिलाधीश दिनेश जैन मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे अध्यक्षीय स्वागत भाषण लायन अशोक मालपानी द्वारा एवं वार्षिक सेवा गतिविधियों के बारे मे सचिव लायन गिरीश भट्ट व कोषाध्यक्ष अनुप व्यास ने वार्षिक आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।
जिलाधीश दिनेश जैन ने बताया की मे 20 साल पहले भी आप लोगो के बीच सेवा गतिविधियों का साक्षी रहा हूँ ओर आज पुनः आपसे मिलने का मौका मिला। शपथ अधिकारी रामकिशोर गर्ग ने नई कार्यकारिणी मे प्रकाश झंवर को अध्यक्ष , केसी कामरिया को सचिव व अश्विन सोनी को कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम मे मनासा के नवयुगल विजय सोनी व दिव्यानी सोनी ने स्वेच्छा से मरणोपरान्त नेत्रदान करने का संकल्प पत्र जिलाधीश दिनेश जैन के हाथों लायंस क्लब को सौपा। लायंस क्लब के इस गरिमामयी कार्यक्रम मे लायंस क्लब नीमच , निम्बाहेड़ा, अजमेर से लायन साथी एवं नगर की विभिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे लायंस क्लब के समस्त लायन सदस्य प्रद्युमन मारु , रमेश मुन्दड़ा, अनुप बम्ब, विष्णु सोनी, यशवंत सोनी, श्याम सोनी, शैलेन्द्र जैन , ललित मुन्दड़ा , अंकित सारड़ा ,गगन चौधरी, नेमीचंद पाटीदार, महेश राठी , प्रशांत शर्मा , दिनेश झंवर , एम. के. डे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा राजेश पाटीदार ने किया एवं आभार लायन के. सी. कामरिया ने व्यक्त किया।