सरसी। निरक्षरता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करने वाले अक्षस साथियों की निस्वार्थ सेवा भावना अनुकरणीय एवं सराहनीय है जो एक पुण्य का कार्य है। निश्चित ही आप सम्मान के अधिकारी हैं।
उक्त बात जन शिक्षा केंद्र सरसी में आयोजित भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत अक्सर साथियों के सम्मान समारोह में ब्लॉक अकादमिक समन्वयक एवं प्रौढ़ शिक्षा प्रभारी राजेश भावसार ने कही। ब्लॉक साक्षरता सह समन्वयक रितेश चोपड़ा ने कहा है कि भारत सरकार की योजना 2022 से 27 तक चलेगी जिसमें असाक्षरों को साक्षर कर मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारत को शत प्रतिशत साक्षर किया जाना जाना है। जन शिक्षा केंद्र संकुल प्रभारी तेज सिंह डोडिया एवं जन शिक्षक एस एन धाकड़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला साक्षरता प्राधिकरण रतलाम कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से अक्षर साथियों का सम्मान किया गया। आभार लालू मईड़ा एवं कार्यक्रम का संचालन संकुल साक्षरता समन्वयक सुरेश गायरी ने किया।