BREAKING NEWS
दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 7:08 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां शुरू, सी ए एफ ग्राउंड पर परेड की रिहर्सल, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुरैना शहर की सी ए एफ ग्राउंड पर परेड की रिहर्सल की जा रही है।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरैना स्थित सी ए एफ ग्राउंड पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया जाता है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह रहेंगे। वह परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर कलेक्टर अंकित अस्थाना एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सी ए एफ ग्राउंड पर मुरैना शहर के नामी-गिरामी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। यह बच्चे परंपरागत वेशभूषा में आएंगे और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लेंगे।


इस मौके पर जिले के प्रमुख शासकीय विभागों की झांकियां परेड ग्राउंड पर देखने को मिल सकती हैं। इनमें कृषि एवं मत्स्य विभाग के अलावा नगर निगम व अन्य विभागों की झांकियां मुख्य रूप से शामिल होंगी।


स्वतंत्रता दिवस की परेड के रिहर्सल करने के लिए मुरैना पुलिस विभाग के अधिकारी एवं आरक्षक हर दिन 3 से 4 घंटे परेड ग्राउंड पर जाकर रिहर्सल कर रहे हैं और अपना पसीना बहा रहे हैं। दोपहर में धूप के दौरान भी रिहर्सल जारी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE