मनासा। 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों ने एचआईवी एड्स विषय पर आयोजित पोस्टर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वयं सेवकों द्वारा एड्स विषय पर पोस्टर पेंटिंग का निर्माण किया गय। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया के द्वारा एड्स बीमारी एवं नियंत्रण विषय पर, उपस्थित विद्यार्थियों स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डॉक्टर आशा पटेल द्वारा की गई। मंच संचालन पायल शर्मा एवं आभार प्रदर्शन हेमंत चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयम सेवक मौजूद थे।