नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दिनांक 13 अगस्त रविवार को रात 8 बजे बघाना में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर मशाल रैली का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सेवा प्रमुख सत्यनारायण पाटीदार ओजस्वी वाणी में मार्गदर्शन देंगे। विहिप विभाग गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने बताया आजादी के पहले 14 अगस्त को हमारा देश अखंड था। इसके बाद इसे खंड-खंड करके कई भागों में बांट दिया गया। हमारा भारत पुनः अखंड हो इस भावना को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर आयोजित मशाल रैली जमुना जल रिसोर्ट धनेरिया रोड से प्रारंभ होकर संतोषी माता गली ,अहीर व्यायाम शाला ,फतेह चौक ,होली चौक, पुलिस चौकी ,श्रीराम चौक ,बाबा रामदेव मंदिर धनेरिया रोड होकर पुनः यमुना जल रिसोर्ट पहुंचेगी।