BREAKING NEWS
BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 1:25 pm
REPORT : अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच और मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच और मेदांता हॉस्पिटल इंदौर द्वारा आज एलआईसी रोड स्थित शिक्षक सहकार भवन में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा करीब 300 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। निशुल्क शिविर में पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर द्वारा नेत्र रोगियों की भी जांच की गई। और उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में हृदय रोग, अस्थि रोग और घुटने संबंधित बीमारीयां,मस्तिष्क रोग, मूत्र रोग और अन्य बीमारियों की जांच की गई। निशुल्क परामर्श के साथ-साथ इसीजी और ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अविनाश मंडलोई, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेंद्र कुमार वर्मा, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक शुक्ला, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष शर्मा और जनरल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज जोशी ने अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा आयोजित कैंप में अपनी सेवाएं दी। नेत्र रोग से जुड़े हुए 200 से अधिक रोगियों ने शिविर का लाभ लिया और उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE