BREAKING NEWS
BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 3:11 pm
BIG BREAKING : कांग्रेस नेता हरीश दुआ का बेटा और ग्राम कनावटी, जब अंधेरी रात में हुई ये घटना तो मौके के लिए दौड़ी कैंट पुलिस, सुबह होते ही थाने पर जमा हुए ग्रामीण, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के समीपस्थ ग्राम कनावटी में मारपीट की घटना हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों को पुलिस द्वारा थाने लाने की बात जैसे ही अन्य ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता हरीश दुआ का ग्राम कनावटी में फार्म हाउस है। यहां प्रतिदिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थरे फेंकने, पटाखे फोड़ने व गाली-गलौच करने की बात सामने आई है। कल शनिवार रात भी कुछ शरारती तत्वों ने हरीश दुआ के लड़के के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और कालूराम बैरागी व उसके एक साथी को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जैसे ही अन्य ग्रामीणों को भनक लगी तो वे आज रविवार को कैंट थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस नेता हरीश दुआ का लड़का दीप दुआ आए दिन ग्रामीणों से झगड़ा करता है। पटाखे भी वहीं चलाता है। कल भी उसी ने झगड़ा किया था और पुलिस कालूराम व एक अन्य ग्रामीण को उठा लाई। जबकि पुलिस को ग्रामीणों की शिकायत भी दर्ज कर कांग्रेस नेता के बेटे के विरूद्ध भी कार्रवाई करनी चाहिए। हम पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई करने और कालूराम व उसके साथ को छोड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE