BREAKING NEWS
BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 2:50 pm
KHABAR: दशोरा नागर समाज ने निकाली ऐतिहासिक नगरी ऊन तक पदयात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत, पढ़े जय गुप्ता की खबर

Share On:-

सेगांव। प्रतिवर्ष अनुसार श्रावण मास के उपलक्ष्य में दशोरा नागर समाज अपने आराध्य देव ऐतिहासिक पर्यटक नगरी ऊन में स्थित भगवान हाटकेश्वर महादेव मंदिर पदयात्रा का आयोजन करता है। रविवार को यह आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता की उपस्थिति में  समाजजनों द्वारा क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ऐतिहासिक पर्यटक नगरी ऊन के लिए निकली। जिसका समाज के दादा-बुआ परिवार,मोहित दिलीप गुप्ता,दीपक (गबु) गुप्ता,दिनेश गुप्ता (बाबा),अनिल गुप्ता(मोहना वाले),सचिन जायसवाल मित्रमंडल,रविन्द्र गुप्ता(ज्वेलर्स) सहित लगभग 20 से अधिक स्वल्पाहार व स्वागत मंच लगाकर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। जिनका समाज बंधुओं ने पुष्प माला पहनाकर सभी का आभार जताया। यात्रा में डीजे की धुन पर जमकर थिरके समाजजन। साथ मे भगवान हाटकेश्वर महादेव की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता का समाज बंधुओ ने शाल श्रीफल भेज कर सम्मानित किया। यात्रा शाम 5 बजे तक ऊन पहुँचेगी। साथ ही खरगोन से भी समाज बंधुओं द्वारा डीजे के साथ यात्रा निकाली जा रही है जो शाम 5 बजे बस स्टैंड ऊन पहुँचेगी। दोनों यात्राओं का स्वागत दशोरा समाज ऊन द्वारा किया जाएगा। व सभी साथ मिलकर ऊन में नगर भ्रमण कर अपने आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर महादेव मंदिर दर्शन कर पूजन कर महाआरती करने  के साथ भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस भव्य यात्रा में सेगांव से सहित आसपास के गावो के समाजजन व बड़वानी जिले के ठीकरी,राजपुर,ओझर,जुलवानिया सहित लगभग 20 गांवो के सेकड़ो पुरुष व महिलाओं ने हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE