नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन कल 14 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर जैन ई-जनसुनवाई में नीमच जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरदियाकला, धामनिया, बरूखेडा, जावी एवं पालसोडा के ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश देंगे।