BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 4:17 pm
KHABAR : बिजली से संबंधित और पानी निकासी की समस्या का हुआ निदान, मुख्यमंत्री निवास से आए फोन से तत्काल मिली राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में सुदूर क्षेत्र के ग्राम कस्बों में निवासरत आमजन के हाल-चाल और कठिनाइयों का पता लगाने अक्सर फोन लगाकर आम नागरिकों से बात करते हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी फोन लगाकर आम आदमी की समस्याओं का पता लगाकर निराकरण कराते हैं। सतना जिले में विभिन्न तहसीलों के ग्रामीणों से 4 अगस्त से 14 अगस्त तक मुख्यमंत्री निवास से अधिकारियों की बातचीत में कुल 27 व्यक्तियों की समस्यायें प्रकाश में आई। मुख्यमंत्री निवास से स्थानांतरित शिकायतों पर कलेक्टर अनुराग वर्मा ने तत्काल मौके पर अधिकारियों को भेजकर शिकायतों की जांच और निराकरण की कार्यवाही कराई। इनमें 15 समस्यायें बिजली के बढ़े हुए बिल और जले हुए ट्रांसफार्मर, 6 समस्यायें नल जल योजना के प्रारंभ नहीं और 6 समस्यायें राशन नहीं मिलने से संबंधित थी। त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप अब शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के तत्काल निराकरण हो जाने से संतुष्ट और प्रसन्न है। 
आवेदक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आम आदमी की समस्याओं के प्रति संवेदना और सुशासन के लिए हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं। धतूरा निवासी मंगलदीन पटेल की समस्या थी कि उनके घर के सामने बारिश का पानी जमा हो जाने से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। कलेक्टर को शिकायत मिलने पर एसडीएम मैहर के माध्यम से दल भेजकर जांच कराई गई और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के माध्यम से पानी की निकासी की व्यवस्था भी कराई गई। त्वरित निराकरण की कार्यवाही से मंगलदीन पटेल पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं। अन्य शिकायतों में मैहर के बरहिया के कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि बीपीएल राशन कार्ड नहीं बना है और बरहिया में पाइप लाइन डलने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं हुई है। जांच के दौरान उन्हें बताया गया कि वे बीपीएल श्रेणी में नहीं आने से पात्र नहीं है, और बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना का कार्य पूर्ण होते ही पानी की सप्लाई शुरू की जायेगी। जरियारी के दिवाकर पटेल की शिकायत की जांच में पाया गया कि उनका परिवार बैंगलौर में रहता है। इसलिए जरियारी में उनका राशन कार्ड नहीं बना है। बेलदरा के तोषण सिंह ने शिकायत थी कि खेत वाली बिजली 24 घंटे नहीं मिल रही है। जिस पर उन्हें बताया गया कि खेतों के सिंचाई के लिए 10 घंटे लगातार बिजली दी जा रही है। 
इसी प्रकार मैहर के करौंदी के उमेश कुमार शुक्ल और घुनवारा के रामलाल चौधरी की पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत के बारे में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में सामूहिक बाणसागर जल प्रदाय योजना का काम पूरा होते ही पेयजल की सप्लाई की जायेगी। इस प्रकार कुल प्राप्त 27 शिकायतों में से 18 श्किायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जबकि योजनाओं का कार्य प्रगति पर होने से संबंधित 9 शिकायतों का आंशिक निराकरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE