BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 5:52 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की वायडी नगर पुलिस और 6 सालों से फरार स्थाई वारंटी, जब मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की वायडी नगर पुलिस ने 06 वर्षाे से फरारी काट रहे एक स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा उनि धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2017 से फरार चल रहे थाना वाडी, नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी कारूलाल पिता भेरुलाल पोरवाल उम्र 40 वर्ष निवासी इन्डस्ट्रीयल एरिया पान स्टील फैक्ट्री के पास चाय की होटल भावना रेस्टोरेन्ट मन्दसौर थाना वायडी नगर पिछले कुछ वर्षाे से थाना वायड़ी नगर पुलिस तलाश कर रही थी । आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु उनि धर्मेश यादव थाना इंचार्ज थाना वायडी नगर की टिम को विश्वसनिय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्ट कारुलाल संजय हिल्स तरफ घुम रहा है तत्काल पुलिस टीम भेजी जाये तो वारण्टी को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना विश्वसनिय होने से तत्काल थाना वायडी नगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया टीम द्वारा दबीश देकर स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी- 
कारुलाल पिता भेरुलाल पोरवाल उम्र 40 वर्ष निवासी इन्डस्ट्रीयल एरिया पान स्टील फेक्ट्री के पास चाय की होटल भावना रेस्टोरेन्ट मन्दसौर (म.प्र.)

पुलिस टीम - 
थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव, प्रआर 351 विरेन्द्र पुरोहित प्रआर 494 दिनेश धाकड, सायबर सेल प्रआर. 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल मन्दसौर) आर. 583 निर्भय सिंह थाना वायडी नगर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE