मनासा। ग्राम पंचायत मोखमपुरा मे कुशवाह समाज धर्मशाला में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रखा गया है । शनिवार को कथा आयोजन के चौथे दिन दोपहर 3 बजे कुशवाह समाज धर्मशाला में धूमधाम से शिव पार्वती विवाह उत्सव मनाया वही युवाओं ने नाट्य रूपांतरण किया। नगर में ढोल ढमाके के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जो कथा पांडाल पहुंची। शिव पार्वती का विवाह उत्सव संपन्न हुआ। कथा आयोजन में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे लोगो ने पहुंच कथा आयोजन का लाभ लिया।