मनासा। कुंडालिया में आज कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में बच्चों द्वारा राधा कृष्ण बनकर आए सभी बच्चों द्वारा गांव में ढोल नगाड़े के साथ "आलकी के पालकी, जय कन्हैया लाल की" जयकारे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया। उसके पश्चात बड़े ही उत्साह के साथ विद्यालय के सभी बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में सहभागिता करी, विद्यालय के होनहार छात्र देवकरण s/o जगदीश के द्वारा मटकी फोड़ी गई। राधाकृष्ण बनकर आए राधा रानी के संग गांव की महिलाओं ने नृत्य कर जन्मोत्सव का आनन्द बच्चो संग लिया। मटकी फोड़ने वाले छात्र को गांव के प्रथम नागरिक ग्राम पंचायत कुंडालिया के सरपंच साहब आदरणीय बंशीलाल गुर्जर साहब द्वारा 501रु की नगद राशि प्रदान करी। इस प्रकार सआनद मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।