मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव आंतरी माता में शनिवार की देर शाम 6 बजे एक 22 वर्षीय युवक की कुंए में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीयूष पिता विष्णुलाल सुथार निवासी आंतरी माता 6 बजे कुँए पर बंधे पशुओं को पानी पिलाने गया था। तभी पेर फिसलने से कुँए में जा गिरा। पानी में डूबने की सूचना पर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे व युवक को पानी से बाहर निकाला व मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।