BREAKING NEWS
KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2023, 4:22 pm
KHABAR : केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश जी सकलेचा के कर कमलों से तेंदुपत्ता हितग्राही को सामग्री की गई वितरण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

जाट। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता हितग्राही को सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सकलेचा पधारे वन मंडल, वनविभाग,वन परिकेंद्र के सभी अधिकारियों ने माननीय मंत्री महोदय और सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कन्या पुजन के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला महामंत्री विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु धाकड़, जिला मंत्री सतीश व्यास, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़, जनपद पंचायत सदस्य देवीलाल कुमावत, राजेंद्र नाहर, सरपंच लालूराम भील मंचासिन रहे।सभी को संबोधित करते हुए माननीय केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा यह सरकार बहुत तेजी से विकास करने वाली सरकार है।आज  विधानसभा में चरण पादुका योजना के अन्तर्गत 2450 हितग्राही को सामग्री वितरण  हो रही है।किसान भाईयो को भी खेती के लिए हर पांच एकड़ मे के पानी का वोल देंगे जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। स्कूल के माध्यम से सुपर स्कुल बनायेंगे,ऐसी शिक्षा से क्षेत्र के छात्र छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। लाड़ली बहनो को भी आज साड़े बारह सो मिलेंगे। माननीय केबिनेट मंत्री ने सभी से आज मुख्यमंत्री का लाडली बहना लाईव कार्यक्रम देखने का आग्रह भी सभी बहनों से किया।इस अवसर जिला महामंत्री विक्रम सोनी,जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तहसीलदार महोदय शत्रुघ्न चतुर्वेदी,
डिएफओ एसके अठोदै दशरथ अखंड,रेंज ओफिसर जावद विपुल  करोरिया, सभी गांववासी, क्षेत्रवासि , भाजपा कार्यकर्ता, उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी आईटी सेल संयोजक नितेश सेन ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE