मनासा। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हुए पथराव में राजनैतिक षड्यंत्र के तहत बेकसूर पशुपालको को फंसाया गया है। जिन पर पुलिस ने राजनैतिक दबाव में मिथ्या आरोप लगाते हुए हत्या के प्रयास की धारा 307 में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।जिसको लेकर कल 11 सितम्बर को दुग्ध संघ, पशुपालक, किसान ओर सर्व समाज द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस ने जो कार्यवाई की हैं वो सरासर गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी प्रकरण बनाया गया है जो घटना के समय मौके पर मौजूद भी नही थे। इसके विरोध में दिनांक 11 सितंबर सोमवार सुबह 11.30 बजे जनपद पंचायत मनासा के सामने एकत्रित होकर दुग्ध संघ, पशुपालक, किसान बंधुओ और सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन कर मनासा एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
किसान बंधुओ ने सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।