BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 6:07 pm
KHABAR : ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल बोरखेड़ी कला से विधिविधान से विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। मानसिक, सांस्कृतिक, शारीरिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक सभी विधाओं से सर्वांगीण विकास की शिक्षा के लिये ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल बोरखेड़ी कला में सतत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ से श्री गणेश चतुर्थी की पावन बेला में आगंतुक अतिथि भागवताचार्य पं घीसालाल नागदा नवलपुरा, विद्यालय वार्षिक कार्यक्रम समिति सचिव शिवकरण पाटीदार, वरिष्ठ समाजसेवी रघुदास बैरागी, अभिभावक गौतमलाल अहीर, विद्यालय संचालक ज्ञानेंद्र कारपेन्टर, विद्यालय सांस्कृतिक एवं गतिविधि प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी ने दस दिवसीय गणेशोत्सव के निमित्त विद्यालय परिवार एवं बालक, बालिकाओं द्वारा निर्मित मिट्टी की इकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा की विधिविधान से स्थापना की। स्थापना पं नागदा के मार्गदर्शन एवं मंत्रोपचार के साथ सम्पन्न हुई। 
ततपश्चात भागवताचार्य श्री नागदा ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विद्यालय में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की स्थापना हुई है आज से विद्यालय में उत्पन्न सभी विघ्नो का नाश होगा। दस दिवसीय पूजन, अर्चन से सभी बालक, बालिकाओं की बुद्धि तीव्र होगी और सभी उत्तरोत्तर उन्नति करेंगे। हमारी प्रथम गुरु मां होती है हमें उनकी प्रतिदिन चरण वंदना करनी चाहिये। माता पिता के चरणों में चारों धाम है। इस शुभ अवसर पर मेरी ओर से आप सभी को मंगल कामनाएं। ततपश्चात श्रीगणेश जी की सामूहिक आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से संगीता कारपेन्टर, कविता बैरागी, कुसुम भारती, प्रिया शर्मा, राजेश्वरी शक्तावत, गायत्री शर्मा सहित विद्यालयीन बालक, बालिकाएँ उपस्थित रहें। उक्त जानकारी विद्यालय प्रचार प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE