BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 7:35 pm
NEWS : माहेश्वरी समाज चित्तौड़गढ़ की नगर की इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव बैठक की आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज चित्तौड़गढ़ की नगर की इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक चित्तौड़गढ़ में काफी समय से लंबित नगर व जिला सभा के चुनावों के संदर्भ में माहेश्वरी समाज प्रताप नगर, महेश भवन पर रखी गयी। जिसमें आनंद विहार के अध्यक्ष गोपाल लाल मुंदडा, सचिव कमलेश जेथलिया, सेंथी के अध्यक्ष शिव प्रकाश मंत्री, सचिव सुनील राठी, शास्त्री नगर के अध्यक्ष रमेश सोनी, सचिव धर्मेंद्र सोमानी, अशोक नगर के अध्यक्ष शंकरलाल गगरानी, सचिव संजय लड्ढा, प्रताप नगर के अध्यक्ष रामेश्वरलाल गदिया, सचिव महेंद्र कोठारी, सेतु मार्ग के अध्यक्ष बालमुकुंद सोमानी, सचिव राजेश धूत एवं महेश नगर के अध्यक्ष राजेश काबरा, चन्देरिया के अध्यक्ष कमलेश देवपुरा, नगर पालिका कॉलोनी के अध्यक्ष प्रहलाद राय हेड़ा,  कुंभानगर के अध्यक्ष बालकिशन धूत उपस्थित रहे। मीटिंग की अध्यक्षता गोपाल लाल मूंदड़ा ने की। संचालन महेंद्र कोठारी सचिव प्रताप नगर ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर सभा अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए चर्चा की गई। जिसमें निम्न निर्णय लिए गए-
1- अभी तक जिन परिवारों ने एबीएमएम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है वो दिनांक 30 सितम्बर 2023 तक अपनी जिम्मेदारी समझ कर रजिस्ट्रेशन करा लेंवे व इसकी सूचना अपने एरिया के अध्यक्ष व सचिव को देवे।
2- अध्यक्ष व सचिव अपने इकाई के मेंबर्स की सूची 30 सितम्बर 23 तक के रजिस्टर्ड एबीएमएम आईडी के साथ हस्ताक्षर शुदा लिस्ट आगामी बैठक 15 अक्टूबर 23 में देनी है।
3- सभी इकाई अध्यक्ष व सचिव अपने मेंबर्स में से 20 मेंबर्स पर एक सदस्य बना कर लिस्ट नगर व जिला के लिए (अलग-अलग) अपने इकाई प्रतिनिधि की सर्टिफाइड कॉपी कर देनी है। हर इकाई के अध्यक्ष व सचिव को वोटिंग देने का अधिकार रहेगा।
4- नगर सभा अध्यक्ष हेतु सारी प्रक्रिया हेतु उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति बनाई गई जिसमें निम्न सदस्य होंगे-
शिव प्रकाश मंत्री, बालमुकुंद सोमानी, गोपाल मुंदड़ा, प्रहलाद हेड़ा, बालकिशन धूत। 
अंत में प्रताप नगर अध्यक्ष रामेश्वर गदिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE