BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 6:28 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में गणेशोत्सव की धूम, घर-घर विराजित हो रहे विग्नहर्ता, शहर में दिखी लोगो की अपार भीड़, प्रशासन अलर्ट मोड पर, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। समूचे देश सहित नीमच में भी गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गाँवो से लगाकर शहर तक अपने घरो सहित सामूहिक रूप से गणेश जी की स्थापना भक्तों ने की। शहर में ढोल और डीजे की धुन पर लोग गणेश जी की प्रतिमाए ले जा रहे हैं। 
शहर के प्रमुख मार्ग टैगोर मार्ग पर सब्जी मंडी चौराहे से लगाकर प्लेटिनम चौराहे तक मूर्तियों की दुकाने सजी हुई हैं। जहां लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही हैं। गणेश उत्सव को लेकर नीमच शहर के साथ-साथ जिले में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। नीमच से गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए जीरन, मनासा, रामपुरा, सिंगोली तक के लोग पहुंचे।
गणेश उत्सव की धूम और शहर मे हो रही भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है साथ ही अधिकारियों के द्वारा सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही हैं। नीमच के टैगोर मार्ग पर फव्वारा चौक से लेकर विजय टॉकीज चौराहा तक चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं बीच में आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगा रखे हैं साथ ही पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
शहर में भी कई स्थानों पर बड़े-बड़े पंडाल भी सजाए गए हैं। जिनमें विशाल गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव को लेकर गली मोहल्लों में भी रहवासियों के द्वारा अलग-अलग पंडाल सजाए गए हैं। खास तौर से इस बार गणेश उत्सव में महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार गणेश उत्सव में उत्साह को देखकर व्यापारी भी अच्छी बिक्री होने का दावा कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE