BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 11:28 am
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह विराजे बप्पा, भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, जयकारों की रही गूँज, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। पूरे देश मे गणेश उत्सव का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। वहीं नगर के श्री गणेश नवयुक मण्डल ने भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाया। मंगलवार को नगर की सबसे बड़ी समिति श्री गणेश नवयुवक मंडल (शिव मंदिर) ने विशाल शोभायात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। वहीं सदर बाजार स्थित पंडाल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। ढ़ोल व डीजे की थाप पर पूरे नगर के युवाओं ने गजानन्द जी का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान गणेश की मनोहारी मूर्तियां श्रद्धा तथा भक्तिभाव के साथ पाण्डालो एवं घरो में स्थापित की गई। युवाओं की टोलियों द्वारा मूर्तिकारों के यहां से भगवान गणेश जी की मूर्ति को उत्साह और श्रद्धा के बीच ढोल-बाजे के साथ लाया गया और इस दौरान गणेश जी के जय-जयकारे नगर में जगह-जगह गूँजने सुनाई दिए। मूर्तियों को पाण्डालो तक लाने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। मूर्तियों को लाने के बाद विधि-विधानपूर्वक उनकी स्थापना भी की गई है। गणेश उत्सव पर्व के साथ ही पाण्डालों को सजाया सवांरा गया। आज से आने वाले 09 दिनों तक नगर में गणेश जी की भक्ति की धूम रहेगी। अनंतचतुदर्शी को गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। 
नगर मे गणेश उत्सव को लेकर पिछले साल से ज्यादा गणेश जी के पाण्डालों की संख्या बडी है। पाण्डालो के अलावा लोगो ने घरों मे भी गणेश जी की छोटी प्रतिमायें स्थापित की है। बच्चों मे भी अपने सबसे प्रिय गणपत्ति बप्पा की भक्ति को लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। नन्हे, मुन्ने बच्चें गणेश उत्सव पर्व में अपनी जिम्मेदारी उत्साह के साथ सभांलने के लिये तैयार है। (शिव मंदिर) श्री गणेश नवयुक मण्डल समिति पिछले कई वर्षों से ये आयोजन सदर बाजार में करती आ रही है, जिसमें सेकड़ो लोग समिलित होकर इस 10 दिवसीय उत्सव का आनन्द लेते है। वहीं हरिया भेरू मंदिर पर भी गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां पांडाल को चारो ओर आकर्षक रंग बिरंगे नन्हे बिजली के बल्बों से दूधिया रोशनी से सजाया गया। जिसमे शाम ढलते ही गणपति जी की आरती के साथ नन्हे मुंन्हे बच्चो द्वारा टीमें बनाकर डांडिया गरबा आयोजित किया जा रहा है। जिसके समापन पर बच्चो को पुरुस्कार वितरित किये जायेगे। इस दस दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन अलग अलग भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE