BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 12:07 pm
KHABAR : मोरवन में गणेश चतुर्थी की धूम, मंत्रोच्चार के साथ पंडाल व घरों में विराजे सिद्धि विनायक गणपति, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर संपूर्ण अंचल में गणेशोत्सव की धूम रही। मोरवन में मंगलवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक ढोल-धमाके व गाजे-बाजे के साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता सार्वजनिक पंडालों एवं घर-घर विराजे। गणेश उत्सव समिति के द्वारा मोरवन के रावला चोक पर मंत्रोच्चार के साथ मोरवन के राजा विराजित किए गए। वहीं श्री राम मोहल्ला पानी की टंकी के नीचे श्री विनायक गणेशोत्सव समिति द्वारा भी गणेशजी की मूर्ति स्थापित की गई।
गणेश मूर्तियों का जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया, इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवा उपस्थित थे। सार्वजनिक पंडालों के साथ पूरे दिन व देर रात तक शुभ मुहूर्त में घरों में भी सिद्ध विनायक की मूर्ति स्थापित कर मोदक भोग लगाया गया। नगर में पूरे दिन बाजारों में मूर्ति दुकानों में काफी भीड़ दिखाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए भक्तों की धूम रही। कई युवाओं ने बैंड-बाजे व ढोल की थाप पर नृत्य कर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए।
बच्चों में देखा गया काफी उत्साह-
इस बार गणेश चतुर्थी पर्व पर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।प्रत्येक मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों ने छोटे-छोटे पंडाल बनाकर मूर्ति स्थापना की।  बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE