BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 2:31 pm
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में बड़ा आयोजन, मुख्यमंत्री चौहान 30 सितंबर को बायोटेक्नोलॉजी पार्क की रखेंगे आधारशिला, कृषि वैज्ञानिकी प्रौद्योगिकी खाद्य प्रसंस्करण के दो दिवसीय आयोजन का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश सरकार के साथ केन्द्रीय मंत्रियों के भी आने की संभावना, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर से महज एक डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम आमलीभाट रोड़ स्थित गांव बरखेड़ा चौहान से लगी भूमि पर बायोपार्क की आधारशिला रखने अब प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान संभावित 30 सितंबर को नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद सरवानिया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आ रहें हैं। पहले यह कार्यक्रम 21-22 सितंबर को होने वाला था। सुत्रो से मिलीं जानकारी में बताया जा रहा है कि यहां मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बेनर पर दो दिवसीय खेती किसानी से जुड़ी तकनीक खाद्य प्रसंस्करण और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक विकास के महत्व को समझते हुए सरवानिया महाराज के स्कूल ग्राउंड में दो दिन का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 
बताते हैं दो दिवसीय आयोजन के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से जुड़ी कार्यशाला का उद्घाटन करने सरवानिया महाराज में 30 सितंबर 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचेंगे। आयोजन 30 सितंबर से लगाकर 1 अक्टूबर तक किये जाने की खबरें है। आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री, प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े बड़े अधिकारी तथा केंद्रीय मंत्रियों का आना लगभग तय है माना जा रहा है। नीमच जिले में अब तक हुए आयोजनों से बड़ा राजनीतिक महत्व का शासकीय, प्रशासनिक आयोजन यहां होने की खबरें आ रही है। किसानों से जुड़ी संस्थाओं तथा उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश के बड़े उद्योगपति के साथ-साथ ख्यातनाम कृषि वैज्ञानिक आयोजन में उपस्थित रहने वाले है। 
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है लेकिन यहां जो तैयारी चल रही है उनको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 30 तारीख को प्रदेश के मुखिया सरवानिया महाराज में रहेंगे। इस दौरान उनका रोड शो भी होने की भी खबरें हैं। बताते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर के जरिए समीप के ग्राम गोठड़ा या सरवानिया महाराज के ही आसपास के किसी एरिये में लेंड करेंगे। उसके बाद उनका रोड शो होगा तथा रोड शो के जरिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कृषि से जुड़े तकनीकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने वाले सत्र का प्रथम दिन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान शहर के समीप  स्थापित होने वाले 100 करोड़ के बायोटेक्नोलॉजी पार्क की आधारशिला भी रखेंगे। राजनितिक सुत्रो से मिलीं खबरों के मुताबिक़ आयोजन की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के इनपुट मिलने शुरू हो गये है। 
ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह आयोजन पहले 21 या 22 सितंबर को सरवानिया महाराज में होने वाला था जिसको लेकर जिला प्रशासन ने जगह का चयन कर आने वाले वाहनों की पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पिछले दिनों यहां पर तैयारी की थी। बताते हैं आज परिषद में आयोजन को लेकर बैठक हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE