BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 2:46 pm
BIG NEWS : अंधे क़त्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, फिर ट्रक से कुचलकर उतारा मौत के घाट, मृतिका थी मंदसौर जिले की, पढ़े खबर       

Share On:-

झाबुआ। पुलिस ने सप्ताह भर पहले हुए महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला मंदसौर की बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को थाना थांदला क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस हाईवे ग्राम नौगांवा नगला स्थित खवासी नदी में अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। टीम तत्काल महिला के परिवार की खोज में जुट गई।
पुलिस ने महिला की पहचान करने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया पर खबरें प्रकाशित कर जानकारी जुटाने में लग गई। इसके बाद टीम ने नीमच, मंदसौर में निवासरत परंपरागत व्यापार करने वाले डेरो पर जाकर मृतिका की फोटो एवं पहचान चिन्ह दिखाए। मृतिका की पहचान हो गई। इसकी पुष्टि मृतिका के माता-पिता और भाई बहनों ने की।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को घटना के पूर्व भानपुरा निवासी शाहरुख पिता शेहजाद निवासी भानपुरा ले गया था। इस पर पुलिस थाना थांदला ने शाहरुख की तलाश तेज कर दी। काफी तलाश के बाद आरोपी शाहरुख पिता शेहजाद निवासी भानपुरा को पुलिस हिरासत में लिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख ने महिला की हत्या अपने साथी ऐहजाद पिता आबिद हुसैन निवासी जुम्मा मस्जिद के पास भानपुरा, इमरान पिता फकीर मोहम्मद रहमानी निवासी भानपुरा, सोनू ऊर्फ अरूण पिता कैलाशचंद निवासी भानपुरा के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को फेंक दिया। आरोपी ऐहजाद, इमरान और अरूण ऊर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि महिला से पहले ट्रक में हमने संबंध बनाए। फिर महिला और हमारे बीच विवाद हो गया। विवाद को खत्म करने के लिए ट्रक में पड़ी टामी मार कर उसकी हत्या कर दी। सुराग का पता ना लगे, इसलिए महिला ट्रक से कुचल दिया। महिला को पुलिया के नीचे नदी में फेंक कर फरार हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE