BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 4:33 pm
REPORT : पुलिस अधीक्षक जैन ने थामी खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की टार्च, सीएम के निर्देश पर विकासखंड, जिला, संभाग व राज्य स्तर पर हो रहा है आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ। प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों से करने व उन्हें खेलों का आधुनिक तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशा के तहत आयोजित किये जा रहे ’’खेलो इण्डिया यूथ गेम्स ’’ की तर्ज पर मुख्यमंत्री की घोषणा के पालन में ’’खेलो एम.पी. यूथ गेम्स का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा हैं ।

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य, केन्द्रीय खेल मंत्री (ऑनलाईन ) एवं खेल मंत्री, खेल और युवा कल्याण की उपस्थिति में खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 के लोगों, शुभंकर एवं एथंम का अनावरण 16 सितम्बर को तात्या टोपे राज्य खेल परिसर भोपाल में किया गया। खेलो एमपी यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर अलीराजपुर होते हुए जिला मुख्यालय झाबुआ पर दोपहर 03.00 बजे राजवाडा चौंक झाबुआ पर पहुंची, टार्च का स्वागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया, इसके पश्चात् टार्च रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

टार्च रैली राजवाडा चौक से प्रारंभ होकर नेहरू मार्ग से, आजाद चौक होते हुये बस स्टैण्ड झाबुआ पर सम्पन्न हुई। टार्च रैली का नेतृत्व तौफिक खान, युव समन्वयक एवं प्रकाश राठौर, युवा समन्वयक के द्वारा किया जा रहा हैं। टार्च रैली झाबुआ से रतलाम के लिये प्रस्थान करेगी।

टार्च रैली में एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के खिलाडी उपस्थित रहें। टार्च रैली के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने म.प्र. में आयोजित किये जा रहे खेलो एमपी युथ गेम्स 2023 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनायें दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE