BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 4:58 pm
KHABAR : कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने युवा उत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाई, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में युवा उत्सव में छात्राओं ने 14 से 16 सितंबर के मध्य आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की, सांस्कृतिक साहित्यिक एवं रूपांकन पक्ष की प्रतियोगिताओं में जो छात्राएं प्रथम स्थान पर रही वे जिले स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगी।
एकल सुगम गायन में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अवनी भार्गव, शास्त्रीय गायन में कुमारी मोनिका शर्मा, हारमोनियम में कुमारी रितिका शर्मा ढोलक में कुमारी मोनिका शर्मा एकल नृत्य में कुमारी प्राची शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं, समूह गायन भारतीय में कुमारी अवनी भार्गव, कुमारी मोनिका शर्मा, कुमारी रितिका शर्मा, कुमारी नेहा प्रजापति एवं अन्य छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रश्न मंच में कुमारी रितिका शर्मा कुमारी दिव्यांशी अहिरवार एवं रौनक राजपूत की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में कुमारी पलक राजपूत एवं विपक्ष में कुमारी रौनक राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। भाषण में कुमारी पलक राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं। रंगोली में कुमारी सलोनी वंशकार, क्ले मॉडलिंग में कुमारी भारती प्रजापति, कोलाज में कुमारी भूमिका जैन, पोस्ट निर्माण में कुमारी इशिता शर्मा एवं स्पॉट पेंटिंग में कुमारी मुस्कान प्रभाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की प्रोफेसर वसुंधरा, नीता दीक्षित, डॉ राजुल अल्बर्ट, किरण जैन, संध्या जैन, ओजस्विनी जौहरी, ज्योति मिश्रा मुरारी नंदन मिश्रा , विनय पाठक हरिलाल एवं एनसीसी प्रभारी डॉ विनीता प्रजापति ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे ने सभी छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर सीमा चक्रवर्ती ने सभी का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE