BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 5:05 pm
KHABAR : आदर्श आचरण संहिता तथा व्यय दरों से अवगत हुए राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दरम्यिान अभ्यर्थियों के लिए सामग्रियों एवं अन्य निर्वाचन कार्यो के व्यय दरों की जानकारी सर्वसम्मति से तय की गई है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलो के पदाधिकारियों को इस बैठक में आदर्श आचरण संहिता की भी विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साथ विधानसभा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो के साथ-साथ जिले की विधानसभाओं में मतदान केन्द्रो, मतदाताओं की संख्या, सामग्री वितरण, स्ट्रांगरूम, मतगणना के लिए चिन्हाकिंत स्थल की भी विस्तृत जानकारी दी गई है।
कलेक्टेªट कार्यालय के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षोें एवं अन्य प्रतिनिधियों तथा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, वन मण्डलाधिकारी ओंमकार सिंह मर्सकोले, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा के अलावा समस्त प्रकोष्ठो के नोडल अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स भी मौजूद रहें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने निर्वाचन अवधि के दौरान अभ्यर्थियों के खर्चे के लिए निर्धारित मापदण्डो की जानकारी दी साथ ही साथ विधानसभा स्तरीय समितियों के अनुमोदन उपरांत सामग्री एवं अन्य व्यय की दरो का जिला स्तर पर औसतन दर उपरांत अनुमोदन की कार्यवाही की गई है। इससे पहले राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि सिरोंज, कुरवाई एवं बासौदा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन सामग्री संबंधित विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित स्थलों से वितरित की जाएगी जबकि शमशाबाद व विदिशा विधानसभा के मतदानकर्मियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विदिशा एवं शमशाबाद विधानसभा की निर्वाचन सामग्री का वितरण कार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय से जबकि बासौदा विधानसभा क्षेत्र की सामग्री शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय बासौदा से, विधानसभा कुरवाई (अजा) की सामग्री का वितरण कार्य शासकीय महाविद्यालय कुरवाई से तथा सिरोंज विधानसभा क्षेत्र की सामग्री शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी रोड सिरोंज से की जाएगी। पांचो विधानसभाओ की मतदान उपरांत सामग्री की वापसी कार्य जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांगरूम में जमा की जाएगी। यहीं पर मतगणना कार्य भी सम्पन्न होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE